Advertisement

सीबीएसई में दिल्‍ली की सुकृति गुप्ता टॉपर, लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मार दी है। कुल 83.05 फीसदी छात्र छात्राओं ने परीक्षा पास की है। शनिवार को परिणाम घोषित किए गए। पास होने वालों में 88.58 फीसदी लड़कियां हैं, जबकि 78.85 फीसदी लड़के हैं। दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने देश में शीर्ष स्‍थान हासिल किया है। उन्हें 99.4 फीसदी नंबर मिले हैं।
सीबीएसई में दिल्‍ली की सुकृति गुप्ता टॉपर, लड़कियों ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र की पलक गोयल 99.2 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। तीसरे नंबर पर भी बाजी एक और लड़की ने ही मारी है, करनाल की सौम्या उप्पल 99 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर रही हैं। चौथे स्थान पर चेन्नई के अजिस सेकर रहे। अजिस को 99 फ़ीसदी नंबर मिले। दिव्यांग कैटेगरी में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 14 फरीदाबाद, हरियाणा की मुदिता जगोता ने 485 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर सिद्धार्थ बिस्वास हैं जिन्होंने केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 8 आरके पुरम, नई दिल्ली से पढ़ाई की है। इन्हें 484 अंक मिले हैं। तीसरे नंबर पर रक्षित मलिक हैं, जिन्हें 482 अंक हासिल हुए हैं। ये नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट हैं। तिरुवनंतपुरम रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। तिरुवनंतपुरम रीजन के 97.61 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। चेन्नई रीजन में कुल 92.63 फीसदी छात्रों ने सीबीएसई की परीक्षा पास की है। पिछले साल परीक्षा पास करने वालों में से 87.56 फीसदी लड़कियां और 77.77 फीसदी लड़के थे। तिरुवनंतपुरम रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा था। इस रीजन के 95.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad