Advertisement

महाराष्ट्र में एक दिन के भीतर 7862 कोरोना के मामले, 226 मौतें, देश में आठ लाख से ज्यादा केस

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक, देश में अब तक 8,18,647 कोरोना मामलों की...
महाराष्ट्र में एक दिन के भीतर 7862 कोरोना के मामले, 226 मौतें, देश में आठ लाख से ज्यादा केस

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक, देश में अब तक 8,18,647 कोरोना मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि इस घातक वायरस से 22,122 लोगों की मौतें भी हुई हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 2,82,921 है। जबकि 5,13,503 लोग इससे ठीक भी हो चुके हैं। वहीं सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में एक दिन के भीतर 7862 मामले सामने आए हैं।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र के अनुसार महाराष्ट्र में 7862 नए कोविड19 पॉजिटिव मामले, 226 मौतें और 5366 लोग आज डिस्चार्ज हुए हैं।  राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,38,461 है, जिनमें 9,893 मौतें और 1,32,625 लोग ठीक हुए हैं।

वहीं आज दिल्ली में 2089 कोविड 19 पॉजिटिव मामले, 2468 रिकवर/डिस्चार्ज/विस्थापित और 42 मौतें रिपोर्ट हुईं। राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,140 हुई जिनमें 84,694 रिकवर/विस्थापित/डिस्चार्ज और 3,300 मौतें शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना के 316 नए मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। कुल केस 16,657 हुए, अब तक कुल 638 लोगों की मौत।

वहीं राजस्थान में कोरोना के 611 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 23,174 हुए और 497 लोगों की मौत हुई है।

पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 1,198 नए कोविड19 पॉजिटिव केस, 26 मौतें और 522 डिस्चार्ज हुए।  कुल टैली 27,109  है जिसमें 880 मौतें और 17,348 डिस्चार्ज किए गए।
 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad