Advertisement

लाल गलियारे में विकासः तस्वीरों में अतिथियों की झलक

देश की प्रतिष्ठित हिंदी पत्रिका आउटलुक द्वारा नक्सल समस्या और देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में विकास की गतिविधियों, चुनौतियों और अवसरों पर आयोजित संवाद में केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ नेताओं, अधिकारियों ने शिरकत की।
लाल गलियारे में विकासः तस्वीरों में अतिथियों की झलक

दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय आईटी एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, झारखंड के मंत्री सरयू राय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीष्म नारायण सिंह, केंद्रीय सूचना आयुक्त यशोवर्धन आजाद समेत कई गणमाण्य अतिथि शरीक हुए।

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने राज्य में नक्सल समस्या के समाधान की पूरी जानकारी इस संवाद के माध्यम से सामने रखी।

 केंद्रीय आईटी और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लाल गलियारे में विकास के लिए डिजिटल इंडिया की उपयोगिता समझाई।

 केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि दुर्गम इलाकों में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर ही समाज की मुख्यधारा में लाया जा सकता है।

 

झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय ने नक्सल इलाकों में शिक्षा की स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कई प्रदेशों के राज्यपाल रहे भीष्म नारायण सिंह ने नक्सल समस्या के राजनीतिक समाधान की वकालत की।

वरिष्ठ उद्योगपति और डालमिया समूह के अध्यक्ष संजय डालमिया और भीष्म नारायण सिंह बातचीत करते हुए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad