Advertisement

असम के चैनल को भी एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने का आदेश

एनडीटीवी इंडिया के बाद सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों के बाद असम के भी एक समाचार चैनल को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने का आदेश दिया है।
असम के चैनल को भी एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने का आदेश

समिति ने महसूस किया कि चैनल ने एक से अधिक बार प्रोग्रामिंग दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दो नवंबर के आदेश में चैनल न्यूज टाइम असम को भी नौ नवंबर को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने को कहा है।

चैनल के खिलाफ आरोपों में से एक आरोप है कि उसने एक कार्यक्रम का प्रसारण किया जिसने एक नाबालिग लड़की की पहचान का खुलासा किया जिसे घरेलू सेवक के तौर पर काम करने के दौरान बर्बर यातना दी गई थी। चैनल द्वारा प्रसारित दृश्यों में बच्ची की निजता और गरिमा से समझौता किए जाने की बात महसूस करते हुए चैनल को अक्टूबर 2013 में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

चैनल के पक्ष को सुनने के बाद अंतर मंत्रालयीन समिति, जिसने मामले की जांच की, उसने महसूस किया कि चैनल को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने को कहा जा सकता है। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad