मध्यप्रदेश के भोपाल में पुलिस ने पूर्व विधायक सहित 17 लोगों को रेस्तरां में तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक शिवसेना के सदस्यों ने कल यानी वेलेंटानइन डे के दिन हुक्का बार और एक रेस्तरां में तोड़फोड़ की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में भोपाल मध्य विधानसभा सीट के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
भोपाल के श्यामला हिल्स में जंकयार्ड कैफे में भगवा झंडे लिए हुए कुछ लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। उनमें से एक समूह ने खुद को सत्तारूढ़ भाजपा की युवा शाखा, बीजेवायएम का कार्यकर्ता बताया था।
कैफे के मेनेजर नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि करीब 12:20 बजे आठ लोग हॉकी स्टिक और बैट लेकर अचानक घुस आए और ग्राहकों से अभद्रता करने लगे और कैफे के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इताना ही नहीं कैफे के अंदर फर्नीचर तोड़ने की भी कोशिश की गई।
कैफे के मैनेजर ने बताया कि इन आरोपियों ने उन पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। लगभग उसी समय बिट्टन बाजार के काउबॉय रेंस्तरां में एक और समूह द्वारा तोड़ फोड़ की गई। रेस्तरां के ग्राहक के साथ अभ्रद्रता भी की गई।
पुलिस ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने के खिलाफ मध्य विधानसभा सीट के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।