Advertisement

क्राइम ब्रांच करा सकती है दाती महाराज का पोटेंसी टेस्ट

शिष्या से दुष्कर्म मामले में आरोपी दाती महाराज को शुक्रवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दोबारा पूछताछ...
क्राइम ब्रांच करा सकती है दाती महाराज का पोटेंसी टेस्ट

शिष्या से दुष्कर्म मामले में आरोपी दाती महाराज को शुक्रवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान वह फूट-फूटकर रो पड़े। साक्ष्यों को पुष्ट करने के लिए क्राइम ब्रांच उनका पोटेंसी टेस्ट करा सकती है।

दाती महाराज शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे। यहां उनसे देर शाम तक भी पूछताछ की गई। पुलिस के सवालों से दातीजी महाराज बुरी तरह टूट गए और खुद को संभाल न सके। वह अफसरों के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़े। इसके साथ ही यह जानकारी भी मिली है कि दाती महाराज का पोटेंसी टेस्ट (मर्दानगी टेस्ट) भी क्राइम ब्रांच करा सकती है, जिससे दुष्कर्म के मामले में साक्ष्य जुटाए जा सकें। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के बताया कि हमें चीजों को सत्यापित कर रहे हैं। जब तक पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाते तब तक यह जांच जारी रहेगी।

पोटेंसी टेस्ट से आसाराम बापू भी गुजर चुके हैं। आसाराम बापू ने खुद को नपुसंक बताया था जिस पर यह टेस्ट हुआ था जिसमें उनका झूठ पकड़ा गया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस की एक टीम जांच के लिए दाती महाराज के राजस्थान के पाली आश्रम भी गई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad