Advertisement

महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना,1 दिन में 503 लोगों की मौत, 68 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार से बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 6863 बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 68631 नए केस...
महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना,1 दिन में 503 लोगों की मौत, 68 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार से बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 6863 बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 68631 नए केस सामने आए और 503 लोगों की मौत हो गई। कर्फ्यू होने के बावजूद रोज़ाना मौत और संक्रमण के आंकड़ों में इज़ाफा हो रहा है। 24 घंटे में 45,654 मरीज डिस्चार्ज भी किये गए। अब तक कुल 31,06,828 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में लगातार इज़ाफा हो रहा है। 24 घंटों में शहर में 8479 नए मामलों की पुष्टि हुई। इस दौरान 53 मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में फिलहाल 87 हज़ार 698 एक्टिव केस हैं। मुंबई में अब मौतों का आंकड़ा 12347 तक पहुंच गया है। कोरोना के चलते यहां अब तक 1188 बिल्डिंग्स को सील किया जा चुका है।

महाराष्ट्र में 1 मई की सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू है। इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बाहर निकलने की इजाजत है। नाकेबंदी के दौरान जरूरी सेवाओं में लगे लोग और एंबुलेंस ट्रैफिक जाम में फंस जाती हैं। इससे बचने के लिए मुंबई पुलिस ने एक पहल की है। पुलिस ने जरूरी सेवाओं में लगे लोगों के लिए कलर कोड जारी किए हैं।

शनिवार को महाराष्ट्र में 67,123 नए मामले आए और 419 लोगों की इस बीमारी से जान चली गई। इससे पहले शुक्रवार को 63,729 लोग कोरोना से संक्रमित हुए और 398 मरीजों की मौत हुई। गुरुवार को 61 हजार 695 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 349 मरीजों की मौत हुई। बुधवार को 58,952 लोग कोरोना से संक्रमित हुए और 278 मरीजों की मौत हुई। वहीं मंगलवार को 60212, सोमवार को 51751 और रविवार को सबसे अधिक 63,294 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad