Advertisement

सोनिया गांधी की तबियत में सुधार, जल्द होंगी डिस्चार्ज

फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्वस्थ होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष को 7 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सोनिया गांधी की तबियत में सुधार, जल्द होंगी डिस्चार्ज

अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को फूड प्वॉइजनिंग के कारण रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में काफी सुधार देखा जा रहा है और आने वाले एक-दो दिन में उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछले साल 3 अगस्त को बुखार, डीहायड्रेशन और कंधे में लगी चोट के दौरान उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था जिसमें उनके कंधे की सर्जरी भी की गई थी। इससे पहले 29 नवंबर को बुखार के चलते उन्हें 2 दिन के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad