Advertisement

डेरा प्रमुख को सजा सुनाने के लिए जेल में लगेगी अदालत

हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर राम रहीम को अब पंचूकला कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा।
डेरा प्रमुख को सजा सुनाने के लिए जेल में लगेगी अदालत

रेप केस में डेरा प्रमुख राम रहीम के दोषी करार दिये जाने के बाद भड़की हिंसा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 250 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। फिलहाल राम रहीम को रोहतक जेल में रखा गया है। राम रहीम की सजा का ऐलान 28 अगस्त को किया जाएगा।

इस बीच हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर राम रहीम को अब पंचूकला कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे पूरा करवाया जाए। अगर जरूरत पड़ी तो सारी व्यवस्थाएं सोनारिया जेल में ही मुहैया कराई जाएंगी।"

इसी को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में सोनारिया जेल के अंदर ही अस्थायी कोर्ट बनाकर राम रहीम की सजा सुनाए जाने का ऐलान किया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को रेप केस में 15 साल बाद दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा प्रमुख राम रहीम के गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया था। हरियाणा और पंजाब में हुई हिंसा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 29 की मौत पंचकूला में हुई। वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं।


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad