Advertisement

उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम मोदी- गुजरात को बनाना चाहता था साउथ कोरिया

देहरादून में आयोजित उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा देश बहुत बड़े...
उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम मोदी- गुजरात को बनाना चाहता था साउथ कोरिया

देहरादून में आयोजित उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा देश बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। नया भारत बन रहा है। दुनिया की हर बड़ी संस्था कह रही है कि भारत आने वाले दशकों में वर्ल्ड ग्रोथ का प्रमुख इंजन बनने वाला है। उन्होंने कहा कि जब मैं सीएम था तो गुजरात को साउथ कोरिया जैसा बनाना चाहता था क्योंकि दोनों की जनसंख्या समान है और दोनों समुद्री तट पर हैं।

उन्होंने कहा कि इन कदमों की वजह से भारत ने ईज ऑफ डू‍इंग बिजनेस में 42 अंकों का सुधार किया है। भारत में टैक्स व्यवस्था में भी बहुत सुधार किए गए हैं। टैक्स से जुड़े मामलों के समाधान को और पारदर्शी और तेज करने का प्रयास किया जा रहा है। इन्सॉल्वेंसी और बैंकरप्टसी कोड से आज कारोबार आसान हुआ है, बैंकिंग सिस्टम को भी ताकत मिली है। जीएसटी के तौर पर भारत ने स्वतंत्रता के बाद सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म किया है। जीएसटी ने देश को सिंगल मार्केट में बदल दिया है और टैक्स बेस बढ़ाने में भी मदद की है। हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर भी रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ रहा है। पिछले वर्ष ही भारत में करीब-करीब 10 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवेज का निर्माण हुआ है। यानि करीब-करीब 27 किलोमीटर प्रतिदिन की गति से। ये पहले की सरकारों के मुकाबले लगभग दोगुना है।

फूड प्रोसेसिंग को आगे बढ़ाने के लिए हो रहा काम

मोदी ने कहा िक चार साल के दौरान कनेक्टीविटी बढ़ाने के लिए उत्तराखंड में प्रयास किए गए हैं। गांव गांव सड़कें, चारधाम आल वेदररोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम हुआ है। इससे पर्यटन उद्योग को लाभ मिलेगा। एडवेंचर, मेडिशन, योगा को इसका लाभ मिलेगा। अब तो उत्तराखंड सरकार ने अलग उद्योग पालिसी बनाकर पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया। 18 साल में पहली बार जिलों में टूरिज्म डेस्टीनेशन बनाकर अच्छी पहल। राज्य को आर्गेनिक स्टेट बनाने में काम हो रहा है। केंद्र भी काम कर रही है। फूड प्रोसेसिंग को आगे बढ़ाने के लिए काम हो रहे हैं। इसमें भारत अग्रणिय है। पहले तीन स्थानों में भारत है।

वन वर्ड, वन सन वन ग्रीन का है मूल मंत्र

 फूड प्रोसेसिंग का किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। खेती में होने वाला वैल्यू एडिशन किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका है। जितना ज्यादा खेती में इनवेस्टमेंट करेंगे इससे हिंदुस्तान की ग्रामीण इकनोमी को ताकत मिलेगी। रिन्यूवल एनर्जी के क्षेत्र में भारत दुनियां में ताकत बन रहा है। दुनियां की ऊर्जा की जरूरत पूरी हो, पर्यावरण सुरक्षित रहे। इसके लिए वन वर्ड, वन सन और वन ग्रीन मूल मंत्र है। उत्तराखंड एनर्जी सरप्लस बनने की क्षमता रखता है। पूरे हिंदुस्तान की जरूरत पूरी कर सकता है।

हर राज्य आगे बढ़ना चाहता है

उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट भारत में काम कर रही है। दुनियां के बड़े ब्रांड मेक इन इंडिया का हिस्सा है। इस इवेंट में जापान उत्तराखंड के साथ है। उत्तराखंड न्यू इंडिया की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं। भारत की प्रगति हमारे राज्यों की पोटेंशियल को चेनलाइज करें तो इस देश की विकास यात्रा को दुनियां में कोई नहीं रोक सकता है। राज्यों में स्पर्धा शुरू हुई। हर राज्य आगे बढ़ना चाहता है। जब राज्य अपनी क्षमताओं को लेकर चलता है तो वह कभी पीछे नहीं रह सकता है। दुनियां के कई देशों से हमारे राज्यों की ताकत ज्यादा है। पोटेंशियल भरा है हमारे राज्यों में दुनियां के कई छोटे देशों से ज्यादा।

इससे पहले पीएम ने रिबन काटकर 'उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट' का उद्घाटन किया। इन्वेस्टर्स समिट को जापान के अंबेसडर, अदानी ग्रुप, अडानी ग्रुप, पतंजलि के आचार्य बाल कृष्ण, महिंद्रा ग्रुप के पवन कुमार, आईटीसी के संजीव पुरी ने समिट को संबोधित किया। उत्तराखंड में उद्योगों की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad