Advertisement

वीडियो: नूपुर शर्मा को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद में हंगामा, विरोध प्रदर्शन के साथ जमकर नारेबाजी

पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।...
वीडियो: नूपुर शर्मा को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद में हंगामा, विरोध प्रदर्शन के साथ जमकर नारेबाजी

पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यहां हजारों की संख्या में लोग बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे, जिसमें नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की तस्वीरें लगी हुई थी। प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब स्थिति काबू में है। 

जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद परिसर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वे नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मस्जिद परिसर में विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस बात का पहले ही अंदाजा था कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो सकता है। हालांकि इतने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी।

हालांकि, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि जामा मस्जिद के बाहर इस तरह का कोई प्रदर्शन होना है। उन्होंने कहा कि, 'जामा मस्जिद की ओर से कोई विरोध प्रदर्शन नहीं बुलाया गया है। कुछ लोगों ने नमाज के बाद जामा मस्जिद चौक पर नारेबाजी शुरू कर दी। ये बात पुलिस को मालूम होगी की कौन लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।' फिलहाल, इस प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क होकर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर घर भेजने का प्रयास कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad