Advertisement

हमारी प्रगति राष्ट्र की प्रगति में निहित है, ब्रह्मकुमारी सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रह्म कुमारियों द्वारा आयोजित ‘आजादी के अमृत महोत्सव से...
हमारी प्रगति राष्ट्र की प्रगति में निहित है, ब्रह्मकुमारी सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रह्म कुमारियों द्वारा आयोजित ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम के राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित साल भर तक चलने वाली विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों का भी अनावरण किया।

अपने संबोधन में पीएम ने कहा, "आज करोड़ों भारतवासी स्वर्णिम भारत की आधारशिला रख रहे हैं। हमारी प्रगति राष्ट्र की प्रगति में निहित है। राष्ट्र का अस्तित्व हम से है और राष्ट्र से ही हमारा अस्तित्व है। भारत के निर्माण में भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत यही अनुभूति बन रही है।"

पीएम मोदी ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था के द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम में स्वर्णिम भारत के लिए भावना भी है, साधना भी है।

पीएम के आगे कहा "अमृत काल का यह समय सोते समय सपने देखने के लिए नहीं, बल्कि जागकर संकल्पों को पूरा करने का है।  आने वाले 25 साल कड़ी मेहनत, त्याग और तपस्या की पराकाष्ठा हैं। हमारे समाज ने सैकड़ों वर्षों की गुलामी में जो खोया है उसे वापस पाने के लिए यह 25 साल की अवधि है।"

आपको बता दें कि ब्रह्म कुमारियों द्वारा चलने वाली इन पहलों में ‘मेरा भारत स्वस्थ भारत', आत्मनिर्भर भारत : आत्मनिर्भर किसान, महिलाएं : भारत की ध्वजवाहक, शांति बस अभियान की शक्ति, अनदेखा भारत साइकिल रैली, यूनाइटेड इंडिया मोटर बाइक अभियान और स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरित पहल शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad