Advertisement

नाग मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए क्या हैं खूबियां

डीआरडीओ ने टैंक भेदी मिसाइल नाग का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण राजस्थान के रेगिस्तान में किया गया है। तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक मिलाइल का परीक्षण पिछली बार सफल नहीं रहा था। नाग पिछली बार अपने लक्ष्य से चूक गया था। इसकी तकनीकी खामियां दूर कर एक बार फिर इसका परीक्षण किया गया जिसमें यह सफल रहा है।
नाग मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए क्या हैं खूबियां

राजस्थान के पोकरण में इन दिनों कई परीक्षण किए जा रहे हैं। नाग के साथ-साथ अमेरिका से खरीदी गई होवित्जर तोपों का भी परीक्षण किया जा रहा है। यह परीक्षण चार दिनों तक चलेगा। नाग की खासियत यह है कि अधिक तापमान पर भी यह अपने लक्ष्य से नहीं भटकेगी।

. एक बार मिसाइल दाग दी गई तो इसे रोका नहीं जा सकेगा।

. नाग वजन में भी हल्की है। इसका वजन 42 किलो है।

. इस मिलाइल को दस साल तक बगैर रखरखाव के इस्तेमाल किया जा सकता है।

. मिसाइल की गति 230 मीटर प्रति सेकंड है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad