Advertisement

अकबर रोड के साइन बोर्ड पर लगा 'महाराणा प्रताप रोड' का पोस्टर हटाया गया

9 मई को महाराणा प्रताप का जन्मदिन होता है। इसी दिन उन्हें लेकर एक मामला सामने आया है। एएनआई के मुताबिक,...
अकबर रोड के साइन बोर्ड पर लगा 'महाराणा प्रताप रोड' का पोस्टर हटाया गया

9 मई को महाराणा प्रताप का जन्मदिन होता है। इसी दिन उन्हें लेकर एक मामला सामने आया है।

एएनआई के मुताबिक, रातों रात अकबर रोड के साइन बोर्ड पर ‘महाराणा प्रताप रोड’ नाम का पोस्टर ‌चिपका दिया गया। बाद में विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस ने इसे हटा दिया। 

अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय भी है। इससे पहले सरकार ने ख्‍ाुद भी दिल्ली के औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम रोड रखा था।

हालांकि, नाम बदलने को लेकर एनडीएमसी अधिकारी महेंद्र सेहरावत ने कहा कि इस तरह का कोई भी प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी जगह का नाम बदला जाता है तो सबसे पहले रिनेमिंग काउंसिल के पास प्रस्ताव जाता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

महाराणा प्रताप के बारे में

महाराणा प्रताप सिंह उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिए लिया जाता है। उन्होंने कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष किया। उनका जन्म राजस्थान के कुम्भलगढ में महाराणा उदयसिंह एवं माता राणी जीवत कंवर के घर हुआ था। 1576 के हल्दीघाटी युद्ध में 20,000 राजपूतों को साथ लेकर राणा प्रताप ने मुगल सेनाप‌ति राजा मानसिंह की 80,000 से‌निकों वाली ‌‌विश्‍ााल सेना का सामना किया।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad