Advertisement

अब और भी पावरफुल हुई दिल्ली पुलिस! उपराज्यपाल ने कमिश्नर को दिया NSA के तहत हिरासत में लेने का अधिकार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अब और पॉवरफुल हो गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने एक नोटिफिकेशन जारी की...
अब और भी पावरफुल हुई दिल्ली पुलिस! उपराज्यपाल ने कमिश्नर को दिया NSA के तहत हिरासत में लेने का अधिकार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अब और पॉवरफुल हो गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने एक नोटिफिकेशन जारी की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को 18 अक्टूबर तक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत किसी को भी हिरासत में लेने का अधिकार दिया है।

राज्यपाल का यह आदेश स्वतंत्रता दिवस से पहले आया है। बताया जा रहा है कि  दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, 1980 की धारा 2 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपराज्यपाल ने निर्देश दिया है कि 19 जुलाई से 18 अक्टूबर के दौरान दिल्ली पुलिस कमिश्नर हिरासत में लेने की ताकत का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।’

बता दें कि कोई व्यक्ति देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा होता है तो उसे महीनों तक एहतियातन हिरासत में रखा जा सकता है। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह नियमित आदेश हैं।

उधर, संसद में जारी मानसून सत्र के साथ केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करने के लिए 200 किसानों का एक समूह दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचा। नौ अगस्त तक यहां किसानों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन चलेगा। वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने जंतर मंतर पर अधिकतम 200 किसानों को नौ अगस्त तक प्रदर्शन की विशेष अनुमति दी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad