Advertisement

प्रदर्शनकारी किसानों के कब्जे में दिल्ली के कई इलाके, पुलिस ने लाल किले और आईटीओ से किसानों को निकालना शुरु किया

दिल्ली के साथ लगती सीमाओं से जिस तरह से पंजाब,हरियाणा,राजस्थान और यूपी के किसानों का हजारों ट्रैक्टरो...
प्रदर्शनकारी किसानों के कब्जे में दिल्ली के कई इलाके, पुलिस ने लाल किले और आईटीओ से किसानों को निकालना शुरु किया

दिल्ली के साथ लगती सीमाओं से जिस तरह से पंजाब,हरियाणा,राजस्थान और यूपी के किसानों का हजारों ट्रैक्टरो से दिल्ली में प्रवेश जारी है उसे देखते हुए लगता है कि आज शाम तक दिल्ली किसानोंे के कब्जे मेंं रहेगी। हजारों प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली का लाल किला और अाईटीओ इलाके को पूरी तरह से अपने कब्जे मेंं ले लिया है। हालांकि किसान नेताओं का दावा है कि शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड के बाद किसान दिल्ली की सीमाओं पर फिर से लौट आएंगे जहां से आज सुबह उन्होंने दिल्ली के लिए कूच किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने लाल किले औ आईटीओ इलाके से प्रदर्शनकारियों को निकालना शुरु कर दिया है। 

 शाहजहांपुर बॉर्डर से किसानों का दिल्ली कूच जारी है। करीब 11 बजे यहां से पहला ट्रैक्टर इस आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शहीद किसानों के नाम का निकला। इसके बाद अन्य किसानों के ट्रैक्टर बॉर्डर से गुजरे। दोपहर तक 3000 से ज्यादा वाहन मानेसर के लिए रवाना हुए। परेड में ट्रैक्टर से ज्यादा जीप और कारें हैं। हरियाणा पुलिस जयपुर-दिल्ली हाईवे से एक-एक ट्रैक्टर को आगे जाने दे रही है। ज्यादातर वाहनों पर तिरंगा और किसान यूनियन के झंडे लगे हैं। साथ ही देशभक्ति गाने बज रहे हैं। शाहजहांपुर बॉर्डर से शुरुआत में निकले किसान मानेसर से 25 किमी दूर तक पहुंच चुके हैं। लेकिन, आगे जाम लगा है। ऐसे में अभी शाहजहांपुर बॉर्डर से रवाना हुए किसान वहीं जाम में फंसे हैं।

शाहजहांपुर बॉर्डर में हाईवे पर करीब 3 किलोमीटर तक किसानों के टेंट लगे हुए हैं। इनमें अभी भी बुजुर्ग किसान बैठे हैं। परेड में ज्यादातर युवा किसान ही गए हैं। एक ट्रैक्टर पर 5-7 लोग बैठे हैं। जीप और कारें भी हैं। फिलहाल, पुलिस किसी को रोक नहीं रही है। जबकि, इससे पहले हरियाणा सरकार ने 1500 ट्रैक्टर और एक पर 3 लोगों को बैठने की अनुमति दी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad