Advertisement

मुहब्बत की दुकान के काउंटर से मिल रहे करोड़ों रुपये, कांग्रेस पार्टी की चुप्पी सवालों के घेरे में: वाजपेई

रांची। तीन राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय...
मुहब्बत की दुकान के काउंटर से मिल रहे करोड़ों रुपये, कांग्रेस पार्टी की चुप्पी सवालों के घेरे में: वाजपेई

रांची। तीन राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपये नकद बरामदगी को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहे।

रांची में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से लगातार बरामद हो रहे करोड़ों रुपये कांग्रेस के मुहब्बत की दुकान की काउंटर से मिलने वाले पैसे हैं। इस पर कांग्रेस पार्टी की चुप्पी यह साबित कर रही है ये पैसे उनके हैं, उनकी सरकारों के हैं, उन्ही के नेताओं के हैं। ये जनता के गाढ़ी कमाई के लूटे हुए पैसे हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत मोदी की गारंटी है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है। सारा दूध का दूध पानी का पानी साफ हो जाएगा। कहा  कि नरेंद्र मोदी विश्वास के जेनरेटर हैं। जनता मोदी जी पर विश्वास करती है। विचारों के साथ मां  भारती की सेवा केलिए समर्पित कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और चमत्कारिक नेतृत्व यही भाजपा की ताकत है।

उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम  ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। देश में कोई दूसरी गारंटी पर भरोसा नहीं। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता तीसरी बार मोदी सरकार के लिए संकल्पित है। झारखंड के हालात पर उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड को चौतरफा नुकसान किया है। जल जंगल जमीन को लूटा और लूटवाया। युवाओं को धोखा दिया। किसानों को निराश किया।

उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी बेलगाम हैं। महिलाओं की स्थिति भयावह है।लव जिहाद ,धर्मांतरण चरम पर है। बांग्लादेशी घुसपैठियों से प्रदेश की डेमोग्राफी बदल गई। आदिवासी समाज के स्वयंभू शुभ चिंतक बनने वाले ने आदिवासियों का सबसे बड़ा अहित किया है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad