Advertisement

दिल्ली में भीषण गर्मी, आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी एक सप्ताह के लिए बढ़ाई गई

दिल्ली में गर्मी और लू को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 7 जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया है।...
दिल्ली में भीषण गर्मी, आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी एक सप्ताह के लिए बढ़ाई गई

दिल्ली में गर्मी और लू को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 7 जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आठवीं क्लास तक के सभी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 7 जुलाई तक बढ़ा दी गई हैं। सिसोदिया ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश सभी प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा।

पैरेंट्स ने की थी मांग

दिल्ली में गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग पैरंट्स पहले से ही कर रहे थे। उन्होंने ट्वीट किया, 'दिल्ली में गर्म मौसम को देखते हुए स्कूलों में 8वीं क्लास तक के लिए गर्मी की छुट्टियां एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जा रही हैं। 8वीं तक के बच्चों के स्कूल अब 8 जुलाई से खुलेंगे। बाकी क्लास के लिए स्कूल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे।'

दिल्ली में मानसून में देरी

मानसून में देरी के कारण दिल्ली और एनसीआर में अभी तक बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश हो सकती है। पूरे दिल्ली और एनसीआर में प्रचंड गर्मी और लू का कहर है। गर्मी को देखते हुए कई अभिभावक भी गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग भी कर रहे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad