Advertisement

मुंबई के कलाकारों ने भगवान परशुराम लीला का किया मंचन, दर्शक हुए मंत्र-मुग्ध

गुरुग्राम में भगवान परशुराम की लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला का मंचन मुंबई के कलाकारों द्वारा किया...
मुंबई के कलाकारों ने भगवान परशुराम लीला का किया मंचन, दर्शक हुए मंत्र-मुग्ध

गुरुग्राम में भगवान परशुराम की लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला का मंचन मुंबई के कलाकारों द्वारा किया गया जिसमें युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। मुख्य आकर्षण भगवान परशुराम और उनके पिता के बीच के भावुक संवाद रहे, जिन्होंने दर्शकों के दिल को छू लिया।

इसका आयोजन संयोजक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने किया। बड़ी संख्या में साधु संतों और ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्तियों सहित हजारों अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर नवीन गोयल ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने की बात कही और गुरुग्राम को एक आदर्श शहर बनाने की प्रतिज्ञा ली।

उन्होंने कहा, " राजनीति में आना मेरे लिए समाज की सेवा करने का एक जरिया मात्र है। मेरी कोशिश रहेगी कि हर व्यक्ति में परस्पर प्रेम और सौहार्द की भावना स्थापित हो और सभी के साथ न्याय हो।" उन्होंने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गुरुग्राम को हर तरह से बेहतर बनकर विकास का एक मॉडल बनाने की सोच पर काम किया जाएगा। इस मौके पर गुरु महेश, सत्यदेव शास्त्री, कैलाश शर्मा, बाली पंडित, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, आर पी एस चौहान, अजीत सिंह यादव, सुरेश गौड़, रमेश शर्मा, योगेश शर्मा और ब्राह्मण समाज के अन्य अग्रणी व्यक्ति मौजूद थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad