Advertisement

राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कुछ दिन गुजारेंगे विदेश में

मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों की फरियाद सुनने के बाद राहुल गांधी अपनी नानी को मिलने इटली जा रहे हैं। राहुल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कुछ दिन गुजारेंगे विदेश में

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इटली जा रहे हैं. मंगलवार को ट्वीट कर राहुल ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि वे अपनी नानी से मिलने विदेश जा रहे हैं. राहुल गांधी के विदेश जाने के बाद भाजपा अकसर सवाल करती रही है। राहुल गांधी के विदेश में रहने के दौरान आमतौर पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड को लेकर भी कईं तरह की चर्चाएं होने लगती हैं। संभवत: इन्हीं अटकलों को विराम देने के लिए राहुल गांधी ने पहले ही ट्वीट कर जानकारी देना उचित समझा।   

19 जून को राहुल गांधी का जन्मदिन भी है। इसलिए इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि राहुल गांधी अपना जन्म दिन भी विदेश में ही मनाएंगे।   

पिछले दिनों राहुल गांधी भी मंदसौर में आंदोलनकारियों के समर्थन में गए थे। राहुल ने खुद दी जानकारी विदेश जाने की जानकारी राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी. मंगलवार दोपहर  उन्होंने ट्वीट किया, ''अपनी (मैं) नानी और परिवार से मिलने के लिए जा रहा हूं, कुछ दिन उनके साथ समय गुजारूंगा।"


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad