Advertisement

भाजपा को रोकने के लिए माया से हाथ मिला सकते हैं अखिलेश, कांग्रेस के साथ बना रहेगा गठबंधन

भाजपा को रोकने के लिए अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती से हाथ मिला सकते हैं। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस ओर संकेत किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन जारी रहेगा।
भाजपा को रोकने के लिए माया से हाथ मिला सकते हैं अखिलेश, कांग्रेस के साथ बना रहेगा गठबंधन

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए सपा बसपा के साथ हाथ मिला सकती है। मायावती के साथ जाने की बाबत एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने इशारा किया कि वे पटना में लालू प्रसाद यादव में रैली में मायावती हिस्सा ले सकती हैं। अखिलेश ने कहा कि “ आप लालू जी की रैली तक इंतजार कीजिए, उसमें सब स्पष्ट हो जाएगा, सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को उन्होंने रैली में बुलाया है।”

पटना में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 27 अगस्त को एक रैली का आयोजन किया है। रैली में उन्होंने कांग्रेस, बसपा और धर्मनिरपेक्ष दलों को बुलाया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन जारी रहेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad