Advertisement

कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5 नए मामले सामने आए, देश में अब तक 38 लोग हो चुके संक्रमित

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में रविवार...
कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5 नए मामले सामने आए, देश में अब तक 38 लोग हो चुके संक्रमित

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में रविवार को ओमीक्रॉन वेरिएंट के 5 नए मामले सामने आने के साथ देश में इसकी कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। आज आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में ओमिक्रोन वेरिएंट के एक-एक मरीजों की पुष्टि हुई है।

चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में वायरस के इस नए वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है। महाराष्‍ट्र के नागपुर से आमिक्रोन वेरिएंट का एक मामला सामने आया। कर्नाटक में एक और मामला सामने आने के बाद राज्य में आमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। केरल के कोच्चि में ओमिक्रोन वेरिएंट का पहला मामला सामने आया।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को बताया कि कोच्चि में ओमीक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति 6 दिसंबर को यूके से कोच्चि लौटा था और 8 दिसंबर को कोविड टेस्ट में वो पॉजिटिव आया था। वीना जॉर्ज ने कहा कि उनके बगल में बैठे हाई रिस्क यात्रियों को सूचित कर दिया गया है। घबराने की जरूरत नहीं है, उनकी हालत स्थिर है। उनकी पत्नी और मां का भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

आंध्र प्रदेश में आयरलैंड से पहुंचे 34 वर्षीय एक विदेशी यात्री में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। यह व्यक्ति पहले मुंबई पहुंचा था और कोविड-19 जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बाद 27 नवंबर को उसे विशाखापत्तनम जाने की अनुमति मिल गई। लोक स्वास्थ्य निदेशक ने कहा, "विजयनगरम में दूसरी बार आरटी-पीसीआर जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए हैदराबाद स्थित कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) भेजा गया और इसके जांच परिणाम में ओमिक्रोन की पुष्टि हु।." निदेशक ने कहा कि हालांकि, व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण नहीं थे और 11 दिसंबर को फिर से जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई. उन्होंने कहा, "राज्य में ओमिक्रोन का और मामले नहीं है।"

कर्नाटक में नए वेरिएंट का मिला व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से आया था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.के सुधाकर ने ट्वीट किया, "कर्नाटक में ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमण के तीसरे मामले का पता चला है। दक्षिण अफ्रीका से लौटा 34 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उसे आइसोलेट करर सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसके प्राथमिक संपर्क में पांच लोगों के और द्वितीयक संपर्क में 15 लोगों के आने की जानकारी मिली है, जिनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।"

महाराष्ट्र में एक दक्षिण अफ्रीकी देश से नागपुर लौटे 40 वर्षीय व्यक्ति में वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक इस स्वरूप के 18 मामले सामने आ चुके है। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम अफ्रीकी देश से लौटा 40 साल का एक व्यक्ति कोरोनावायरस के इस वेरिएंट से पीड़ित पाया गया। नागपुर नगर निगम (एनएमसी) के आयुक्त राधाकृष्णन बी ने कहा कि स्थानीय निवासी ये व्यक्ति करीब आठ दिन पहले पश्चिम अफ्रीका से लौटा था। यहां पहुंचने पर वो कोविड-19 से पीड़ित पाया गया। इसके बाद उसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके नमूने को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया। आज आई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि वो ओमीक्रॉन वेरिएंट से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि लेकिन उसके संपर्क में आए लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

चंडीगढ़ में विदेश से अपने रिश्तेदारों से मिलने पहुंचे 20 साल के एक युवक के कोरोनावायरस के ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही चंड़ीगढ़ में कोरोनावायरस के इस वेरिएंट से किसी व्यक्ति के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉक्टर सुमन सिंह ने बताया कि युवक इटली में रह रहा था। हाल ही में वो अपने रिश्तेदारों से मिलने यहां आया था। जीनोम सिक्वेंसिंग की उसकी रिपोर्ट 11 दिसंबर को देर रात मिली और इसमें ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad