Advertisement

पांच राज्यों में बारिश और बिजली गिरने से 48 की मौत, 12 राज्यों में अलर्ट

देश के दक्षिणी राज्यों के साथ महाराष्ट्र से मानसून गुजरात की ओर आगे बढ़ रहा है। मानसून शनिवार तक मुंबई...
पांच राज्यों में बारिश और बिजली गिरने से 48 की मौत, 12 राज्यों में अलर्ट

देश के दक्षिणी राज्यों के साथ महाराष्ट्र से मानसून गुजरात की ओर आगे बढ़ रहा है। मानसून शनिवार तक मुंबई पहुंच जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को मानसून के पहले की बारिश हुई। इन राज्यों में बारिश और बिजली गिरने से बिजली गिरने की घटनाओं में 48 लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक के तटीय इलाकों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में वक्त से पहले मानसून पहुंच गया। मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में 24 मौतें 

बिजली से बिहार में 24, यूपी में 11 लोगों की मौत गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से बिहार में 24, उत्तर प्रदेश में 11, झारखंड में 9, ओडिशा और मध्य प्रदेश में दो-दो लोगों की मौत हुई है।

बिहार में 31, झारखंड में 8, मध्य प्रदेश में 7, ओडिशा में तीन लोग घायल हुए हैं। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गर्मी का असर बना हुआ है। श्रीगंगानगर, कोटा, बीकानेर, पिलानी और जयपुर में तापमान 45.3 डिग्री से 42.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

उधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तूफान, गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है। बता दें कि मई से अब तक तूफान और बिजली गिरने से देशभर में 350 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र और गुजरात में आगे बढ़ा मानसून

दक्षिणी राज्यों के साथ महाराष्ट्र और गुजरात में मानसून आगे बढ़ रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को मानसून के पहले की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित अन्य स्थानों पर तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में 9-10 जून और अरब सागर में कोंकण और गोवा तट पर 12 जून तक तेज हवा के साथ ऊंची समुद्री लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित गुजरात के पश्चिमी इलाकों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश होगी।

शनिवार को 12 राज्यों में तेज बारिश अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जून को महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में तूफान और गरज चमक के आसार हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad