Advertisement

गोवा से मुंबई पहुंचे शिंदे, सरकार गठन करने को लेकर फडणवीस से हुई बात

शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे गुरुवार दोपहर गोवा से मुंबई पहुंचे और सीधे भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र...
गोवा से मुंबई पहुंचे शिंदे, सरकार गठन करने को लेकर फडणवीस से हुई बात

शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे गुरुवार दोपहर गोवा से मुंबई पहुंचे और सीधे भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात करने पहुंच गए। दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन पर चर्चा की।

एक संक्षिप्त बैठक के बाद दोनों भाजपा के कई नेताओं के साथ राजभवन गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समर्थन करने वाले विधायकों के पत्र राज्यपाल बी एस कोश्यारी को सौंपेंगे।
       
भाजपा ने कहा है कि उसे कुल 170 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें शिंदे के बागी गुट के विधायक भी शामिल हैं।
शिंदे के शहर में आने को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। सड़कें खाली कर दी गईं ताकि दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल स्थित फडणवीस के आधिकारिक बंगले 'सागर' में जाने के दौरान शिंदे के काफिले को कोई बाधा न आए।
       
एक अधिकारी ने कहा कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने खुद घुड़सवार दल का नेतृत्व किया, जबकि अन्य पुलिस अधिकारी त्वरित आवाजाही के लिए पूरे मार्ग पर पहरा दे रहे थे।

अधिकारियों ने कहा, "आज दोपहर चार्टर्ड विमान से मुंबई हवाईअड्डे पर उतरे शिंदे को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हवाईअड्डे से दक्षिण मुंबई ले गए। शिंदे के काफिले के मार्ग को सुगम बनाने के लिए मार्ग पर यातायात रोक दिया गया।" शिंदे पूरे रास्ते समर्थकों का हाथ हिलाते दिखे। अधिकारियों ने बताया कि 'सागर' के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad