Advertisement

कोरोना का कहर जारी, इन तीन राज्यों में सर्वाधिक मौतें

देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 336 मरीजों की मौत हुई,...
कोरोना का कहर जारी, इन तीन राज्यों में सर्वाधिक मौतें

देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 336 मरीजों की मौत हुई, जिनमें से सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हुई हैं।

इस दौरान महाराष्ट्र में जहां कोविड-19 की वजह से सर्वाधिक 89 मरीजों की मृत्यु हुई, वहीं दिल्ली में 37 तथा पश्चिम बंगाल में 32 मरीजों ने दम तोड़ा।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23,068 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ एक लाख 46 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 24,661 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.77 प्रतिशत हो गयी। नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 1930 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2,81,919 रह गयी है। इसी अवधि में 336 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,47,092 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य.....................सक्रिय......स्वस्थ.......मौत
अंडमान निकोबार  .....64.........4775.......62
आंध्र प्रदेश ...........3862......869124...7089
अरुणाचल प्रदेश......184........16438......56
असम .................3456.......211286...1033
बिहार ................5434.......241546...1371
चंडीगढ़ .............361..........18634......314
छत्तीसगढ़ ........15153.......254024....3249
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव....08........3357..............2
दिल्ली ..........7909.....602388......10384
गोवा ................1001........48725.........728
गुजरात ...........10841....224092.......4262
हरियाणा ..........4983......251908......2854
हिमाचल प्रदेश ...4681......48186..........899
जम्मू कश्मीर ....3540......113944.....1860
झारखंड ...........1595.....111175....1016
कर्नाटक .........13429....887815....12039
केरल ............63328.....660445.....2914
लद्दाख ...........246.........8969.........126
मध्यप्रदेश.......10676......221169.....3524
महाराष्ट्र  ......56022.....1804871.....49058
मणिपुर .........1362..........26173......341
मेघालय .........283........12922.........135
मिजोरम.........146............4024...........8
नागालैंड .......306..........11508.........77
ओडिशा .......2720......322972......1850
पुड्डुचेरी ........364..........36892.......629
पंजाब .........4812.......154433....5260
राजस्थान ....11671.....288388....2650
सिक्किम ......420...........5119......125
तमिलनाडु ....9314.....789862...12036
तेलंगाना .......6839.....275708....1527
त्रिपुरा ...........184.......32657.....384
उत्तराखंड .....5331.....81587.....1458
उत्तरप्रदेश.....16099....554202....8267
पश्चिम बंगाल .....15193....518516.....9505
कुल....... 281919......9717834...147092

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad