Advertisement

बिहार में 6 सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन

देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। अकेले बिहार में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा एक लाख से ज्यादा...
बिहार में 6 सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन

देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। अकेले बिहार में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हो गया है। लिहाजा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है। नीतीश सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अब प्रदेश में 6 सितंबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले 16 अगस्त तक लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई गई थी।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 461 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 72 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की तादाद 31 हजार से ज्यादा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य भर में लॉकडाउन लगा दिया गया था। हालांकि, आगे प्रतिबंधों में थोड़ी ढील दी गई है।

बिहार सरकार ने कोरोना के कहर को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां जारी रखी हैं। रात 10 से सुबह 5 बचे तक का रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। दुकानों और बाजारों को समय और बाकी नियमों के हिसाब से जरूरी प्रतिबंधों के अधीन संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। प्रदेश में शॉपिंग मॉल, धर्म स्थल अभी नहीं खुलेंगे।

रेस्त्रां को केवल होम डिलीवरी की इजाजत होगी। सरकारी- निजी कार्यालय में केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी को आने की अनुमति होगी। आपात सेवाएं खुली रहेंगी। दुकानों को जिला प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार खोलने की अनुमति होगी। कंट्रक्शन से जुड़ी सभी गतिविधि चालू रहेंगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad