Advertisement

मुंबई में श्रीलंकाई रेस्‍तरां खोलेंगी जैकलीन

श्रीलंका मूल की सिने अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज मुंबई में एक रेस्तरां खोलना चाहती हैं। वर्ष 2006 में मिस श्रीलंका रह चुकी जैकलीन का श्रीलंका में भी एक रेस्‍तरां है।
मुंबई में श्रीलंकाई रेस्‍तरां खोलेंगी जैकलीन

अपनी फिल्‍म ब्रदर्स के प्रचार के सिलसिले में मीडिया से रूबरू जैकलीन ने कहा, श्रीलंका में मेरा एक रेस्तरां है और अब मैं यहां मुंबई में भी एक रेस्तरां खोलना चाहती हूं। उनकी तमन्‍ना श्रीलंका के भोजन को भारत लाने की है। जैकलीन का कहना है कि भारत और श्रीलंका में इतनी सारी समानताएं हैं लेकिन खान-पान काफी अलग है। उन्‍हें पूरी उम्‍मीद है कि भारत में लोग श्रीलंकाई फूड को काफी पसंद करेंगे।

जैकलीन ने बताया कि वह श्रीलंका के फूड के बारे में जागरुकता फैलाना चाहती हैं। श्रीलंका में उनके रेस्‍तरां में अाने वाले लोग वहां के खाने को काफी पसंद करते हैं। जैकलीन को पूरी उम्‍मीद है कि वह इस दिशा में कुछ न कुछ जरूर करेंगी। 

अपना क्‍लोदिंग ब्रांड शुरू करने की योजना से जैकलिन ने साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि यह सोनम कपूर का डिपार्टमेंट है, उनका नहीं। जैकलीन का मानना है कि बॉलीवुड में असुरक्षा की भावना के चलते अभिनेत्रियां एक दूसरे की दोस्त नहीं हो पातीं। सोनम कपूर के बारे में उन्‍होंने कहा कि वह सोनम को बहुत पसंद करती है क्योंकि वह असुरक्षित महसूस नहीं करती और मैं भी असुरक्षित महसूस नहीं करती। वह आत्मविश्वासी हैं और एक बुद्धिमान लड़की हैं जिन्होंने अब तक अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad