Advertisement

सेंसर के ‘बुर्के’ से निकल गई लिपस्टिक

लंबे समय से विवादों में फंसी फिल्म अंततः 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो ही जाएगी। लिपस्टिक अंडर माय बुर्का को सर्टिफिकेशन बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा था। निर्माता प्रकाश झा और निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव ने फिल्म की रीलिज के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।
सेंसर के ‘बुर्के’ से निकल गई लिपस्टिक

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का को इसलिए सर्टिफिकेट नहीं मिला था कि इसमें बहुत ‘बोल्ड सीन’ और ‘बोल्ड संवाद’ हैं। इन बोल्ड की परिभाषा भी सर्टिफिकेशन बोर्ड ने खुद तय की थी। अब यह फिल्म जुलाई के अंतिम सप्ताह में आएगी और एकता कपूर निर्माता प्रकाश झा को रीलिज के लिए मदद करेंगी।

 

इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, आहना कुमरा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म छोटे शहरों में रहने वाली महिलाओं की दमित इच्छा को दिखाती हुई कहानी है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad