Advertisement

फिल्म ‘मुबारकां’ में एक साथ दो किरदार निभाएंगे अर्जुन कपूर, पोस्टर जारी

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘मुबारकां’ आज पोस्टर जारी हो गया है। अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। इस फिल्म में अर्जुन डबल रोल करते नजर आएंगे।
फिल्म ‘मुबारकां’ में एक साथ दो किरदार निभाएंगे अर्जुन कपूर, पोस्टर जारी

ट्वीटर पर साझा किए गए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मुबारकां’ के पोस्टर में अर्जुन कपूर काफी क्यूट लग रहे हैं। अर्जुन ने अपने ट्वीटर हैंडल पर न सिर्फ पोस्टर ही जारी किया बल्कि उन्होंने फिल्म के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म का ट्रेलर 14 जून को रिलीज किया जाएगा।

 


फिल्म का पोस्टर काफी रोमांचक है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कितनी मजेदार होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर-अर्जुन कपूर एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज़ और अथिया शेट्टी भी नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर चाचा भतीजा बने हैं, लेकिन दोनों के परिवार झगड़े में रहते हैं और बस लड़ते रहते हैं।

अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ने फिल्म के बारे में कहा भी था कि उन्हें इस फिल्म की शूटिंग में काफी मजा आया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad