Advertisement

देवसेना ने छोड़ा बाहुबली का साथ

बाहुबली बने प्रभास और देवसेना बनी अनुष्का शेट्टी का खुमार अब तक दर्शकों के दिमाग से उतरा नहीं है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री को निर्माता-निर्देशक आगे भी भुनाना चाहते थे, पर देवसेना तो देवसेना है उन्होंने इस मंसूबे पर पानी फेर दिया है।
देवसेना ने छोड़ा बाहुबली का साथ

प्रभास की अगली फिल्म सोहो के ट्रेलर दिखाई देना शुरू हो गए हैं। इस फिल्म में भी प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी हिरोइन होने वाली थीं। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। बताया जा रहा है कि तारीखों के चलते वह सोहो में काम नहीं कर पा रही हैं। फिल्म वैसे फ्लोर पर जा चुकी है और प्रभास को लेकर शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

 

अनुष्का ने सारी अफवाहों को नकारते हुए कहा है कि वह अपनी डेट पहले ही तमिल फिल्म को दे चुकी थीं इसलिए उनके लिए सोहो में काम करना संभव नहीं हो पा रहा है। अनुष्का के बाहर जाने के बाद हो सकता है पूजा हेगड़े प्रभास की नई हिरोइन हों। मजे की बात है कि सोहो बाहुबली से पहले बनना शुरू हुई थी और इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन वह प्रभास को नहीं जानती थीं इसलिए उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad