Advertisement

अमेजन प्रमुख रॉय प्राइस से मिले अक्षय कुमार

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अमेजन प्रमुख रॉय प्राइस और अमेजन वीडियो टीम के प्रमुख के लिए पार्टी रखी। अक्षय ने ट्विटर पर एक सामूहिक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी पत्नी और अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना भी हैं।
अमेजन प्रमुख रॉय प्राइस से मिले अक्षय कुमार

अभिनेता ने साझा की हुई तस्वीर के साथ लिखा, अमेजन प्रमुख रॉय प्राइस और अमेजन वीडियो इन टीम ब्रेड, जेम्स और नीतेश के साथ मिलना काफी अच्छा रहा। यहां आने के लिए धन्यवाद।

अक्षय ने अमेजन प्रमुख को खाने के लिए आम दिए जिससे वे काफी प्रभावित हुए। प्राइस ने ट्वीट किया, बेहतरीन आम और अच्छा साथ अक्षय कुमार का। जल्द ही मिलते हैं।

हालांकि दोनों के मिलने के पीछे के कारणों का अभी नहीं पता चला है लेकिन ऐसी अफवाह है कि भविष्य में वह दोनों कुछ साथ में कर सकते हैं।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार फिलहाल अपनी पत्नी की प्रोड्क्शन की पहली फिल्म पैडमेन में सोनम कपूर के साथ काम कर रहे हैं। वे सलमान खान और करन जोहर की एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad