Advertisement

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बाद कुछ सुधार, निवेशकों के 5 लाख करोड़ साफ

वैश्विक बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार दहल गया। हालांकि 14 महीनों में...
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बाद कुछ सुधार, निवेशकों के 5 लाख करोड़ साफ

वैश्विक बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार दहल गया। हालांकि 14 महीनों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज होने के बाद अब बाजार में कुछ सुधार आता दिख रहा है। फिलहाल (3:30) सेंसेक्स 561.22 अंक गिरकर 34,195.94 के स्तर पर तो निफ्टी 168.30 अंक गिरकर 10,498.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि इससे पहले इसमें बड़ी गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स 1003 अंक गिरकर 33,754 अंक पर खुला। तो वहीं निफ्टी 371 अंक टूटकर 10,295 अंक पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1274 प्वाइंट्स लुढ़कर 33482.81 अंक में दिखाई दिया। वहीं, निफ्टी 390 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 10,276.30 पर नजर आया।

09:46 बजे तक सेंसेक्स 1,009.56 अंक गिरकर 33,747.60 के स्तर पर, तो वहीं निफ्टी 313.00 अंक टूटकर 10,353.55 के स्तर पर दिखा।

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक गिरावट की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि निवेशकों की 5,40,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति व्यापार चालू होने के कुछ ही सेकंड में बर्बाद हो गई।

 माना जा रहा है कि अमेरिकी बाजारों में कमजोरी से एशियाई बाजारों में जोरदार बिकवाली हो रही है। जिसका प्रभाव घरेलू बाजार पर पड़ता दिखाई दे रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad