Advertisement

रागगिरी का संगीत दूर करेगा लोगों का दुख

नकारात्मक नहीं हो सकता, संगीत के ‘हीलिंग टच’ को ध्यान में रखकर म्यूजिकल हेरीटेज ने अपनी नई मुहिम ‘रागगिरी’ की शुरूआत की। ‘रागगिरी’ का मकसद देश के अलग अलग शहरों में बसे उन लोगों तक संगीत को पहुंचाना है, जो किन्हीं वजहों से समाज की मुख्यधारा से कटे हुए हैं। संगीत के ‘हीलिंग टच’ को ध्यान में रखकर ‘रागगिरी’ की शुरूआत की गई है।
रागगिरी का संगीत दूर करेगा लोगों का दुख

 म्यूजिकल हेरीटेज देश में शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने वाली संस्था है और उनकी इस मुहिम में उन्हें जाने माने क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी साथ मिला है। म्यूजिकल हेरीटेज और गौतम गंभीर फाउंडेशन की तरफ से दिल्ली के मयूर विहार में भगवत धाम धर्माथ वरिष्ठ नागरिक आवास में ‘रागगिरी’ का आयोजन किया गया। इस वरिष्ठ नागरिक आवास का संचालन हेल्पेज इंडिया की तरफ से किया जाता है।

रागगिरी में किराना घराने के गायक गिरिजेश कुमार ने शिव स्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत की।  बोल थे - जय शिवशंकर, जय गंगाधर। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय भजन गाए। भगवत धाम धर्माथ वरिष्ठ नागरिक आवास के वरिष्ठ नागरिकों ने गिरिजेश की गायकी का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम जब आगे बढा तो श्रोताओं की फरमाइश पर ग़ज़ल और सदाबहार फिल्मी गीतों का दौर भी चला। गिरिजेश के साथ हारमोनियम पर संगत की किराना घराने के जाने माने उस्ताद आरिफ अली खान ने, उनके साथ तबले पर थे गुरुसिमन सिंह और गिटार पर रहे गौरव शर्मा। हेल्पेज इंडिया के वरिष्ठ श्रोताओं ने शाम का खूब आनंद उठाया और म्यूजिकल हेरीटेज के प्रयास को दिल से आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर क्रिकेटर गौतम गंभीर भी मौजूद थे। इस मौके पर म्यूजिकल हेरीटेज के संस्थापक शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में वो शास्त्रीय संगीत को लेकर कई अनोखे प्रयोग करने वाले हैं।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad