Advertisement

ब्रमोस पर लिखी किताब का रूसी अनुवाद

ब्रमोस क्रूज मिसाइल पर अंग्रेजी में लिखी गई अपातुकता शिवतनु पिल्लै की किताब का रूसी भाषा में अनुवाद किया जाएगा और इसके लिए कार्य शुरू हो चुका है।
ब्रमोस पर लिखी किताब का रूसी अनुवाद

भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम ब्रमोस कू्रज मिसाइल के जनक माने जाने वाले पिल्लै की द पाथ अनएक्सप्लोर्ड सक्सेस मंत्रा ऑफ ब्रमोस नामक किताब पिछले साल प्रकाशित हुई थी। 205 पृष्ठों पाली इस किताब की भूमिका पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने लिखी है और अब इसका रूसी भाषा में अनुवाद किया जा रहा है। इस साल दिसंबर में मॉस्को विश्वविद्यालय में इस किताब के विमोचन की योजना है।

इंडो-रशियन कल्चरल एंड फ्रेंडशिप सोसाइटी के महासचिव पी तंगप्पन ने पीटीआई भाषा को बताया, हम लोगों ने अभी रूसी भाषा में इसका अनुवाद करना शुरू किया है। अनुवाद के लिए हमने प्रख्यात विद्वानों वाली छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया, इस प्रयास में हमें अपने रूसी समकक्षों का सहयोग मिल रहा है और हम लोगों की दिसंबर में मॉस्को विश्वविद्यालय में इसे जारी करने की योजना है। उन्होंने बताया कि अनुवाद दल में चार रूसी और दो भारतीय विद्वानों को शामिल किया गया है।

तंगप्पन ने बताया, वह रूसी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के प्रख्यात विद्वान हैं और रॉकेट साइंसेज के अच्छे जानकार हैं। पिल्लै, ब्रमोस एयरोस्पेस के संस्थापक सीईओ और एमडी रहे हैं। वह डीआरडीओ के शोध एवं विकास विभाग के पूर्व मुख्य नियंत्रक भी थे। तमिलनाडु में कन्याकुमारी जिले के नगरकोइल में जन्मे पिल्लै को पद्म श्री (2002), पद्म भूषण (2013), लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अवार्ड (2014) रूसी राष्ट्रपति की ओर से ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad