Advertisement
03 July 2017

भारत ने 55 साल बाद डोका ला में बढ़ाई जवानों की संख्या, पत्रकारों का दौरा भी रद्द

Demo Pic

पिछले करीब एक महीने से भारतीय सैनिकों का चीनी जवानों के साथ विवाद बना हुआ है। कहा जा रहा है कि  सेनाओं के बीच, 1962 के बाद से इस तरह का यह सबसे लंबा गतिरोध है।

क्या है वजह?

जानकारी के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए)  द्वारा भारत के दो बंकरों को तबाह किए जाने के बाद भारत ने और अधिक सैनिकों को उस इलाके में  लगाया है। सूत्रों के अनुसार छह जून की रात को दो चीनी बुलडोजरों ने बंकरों को तबाह कर दिया था और दावा किया कि यह इलाका चीन का है और भारत या भूटान का इस पर कोई अधिकार नहीं है।

Advertisement

पत्रकारों का दौरा रद्द

भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़े तनाव के चलते चीन ने भारतीय पत्रकारों के एक समूह की तिब्बत यात्रा पर रोक लगा दी है। बता दें कि चीन पिछले कुछ समय से नेपाल और भारत के पत्रकारों के लिए वार्षिक यात्रा का आयोजन करता रहा है। 8-15 जुलाई के बीच भारतीय पत्रकारों का समूह तिब्बत यात्रा पर जाने वाला था। ले‌किन ‌फिलहाल उसे रोक दिया गया है।  पिछले साल भारत और नेपाल के पत्रकारों को तिब्बत की राजधानी ल्हासा, सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंग्दू और बीजिंग के अलावा और कई जगहों की सैर कराई गई थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: India, increased, Doka La, 55 years, Journalists visit, canceled
OUTLOOK 03 July, 2017
Advertisement