Advertisement
03 August 2016

धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राजनाथ पाकिस्‍तान पहुंचे, 200 कमांडो तैनात

google

सूत्रों के मुताबिक सार्क कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री राजनाथ मुंबई हमलों के मसले को भी उठा सकते हैं। विदेश नीति के जानकारों ने कहा है कि गृहमंत्री के पाकिस्‍तान दौरे से दूसरे देशों को ये संदेश देेने की कोशिश है कि भारत क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध है।

सार्क कांफ्रेंस दो दिनों तक चलेगी। इसमें भाग लेेने के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह नवाज शरीफ सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। वह उनके साथ कश्मीर के हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी का मामला भी उठा सकतेे हैंं। उल्‍लेखनीय है कि बुरहान वानी के समर्थन में पाकिस्तान के नजरिए की भारत सरकार ने कड़ी आलोचना की थी।

राजनाथ सिंह के पाक दौरे को लेकर मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद ने धमकी दी है। इस धमकी के बाद उसने पाकिस्‍तान में बड़ी संख्‍या में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। एक अन्‍य आतंकी सलाउद्दीन ने राजनाथ सिंह की यात्रा पर आपत्ति जताई है। हाफिज ने राजनाथ सिंह को कश्मीरियों का हत्यारा बताया है।

Advertisement

हाफिज ने नवाज शरीफ से कहा है कि वो भारत से पाकिस्तानी उच्चायुक्त को वापस बुला लें। इसके अलावा भारत के साथ सभी तरह के राजनैतिक और व्यापारिक रिश्तों को खत्म कर दे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सार्क देश, कांफ्रेंस, इस्‍लामाबाद, पाकिस्‍तान, आंतरिक मंत्रालय, हाफिज सईद, मुंबई हमला, बुरहान वानी, कश्‍मीर, kashmir, burhan wani, hafiz saeed, burhan wani, rajnath singh, pakistan, mumbai attack, home minister
OUTLOOK 03 August, 2016
Advertisement