Advertisement
26 February 2022

पोलैंड समेत कई देश कर रहे हैं यूक्रेन को हथियार  सप्लाई, भारत में पोलैंड के राजदूत ने कही ये बड़ी बात

PTI

रूस की सेना यूक्रेन पर लगातार हमला करते जा रही है और खबरों के अनुसार वो जल्द ही कीव पर कब्जा कर सकती है। रूस, यूक्रेन पर चौतरफा हमला कर रहा है जिस वजह से यूक्रेन की सेना पीछे हटने पर मजबूर हो रही है। अमेरिका ने यूक्रेनी राष्ट्रपति, जेलेंस्की को देश छोड़ने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया है।

वहीं, यूक्रेन पर मंडराते खतरे के बीच भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पोलैंड और यूरोपीय संघ के अन्य देश रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पोलैंड और अन्य देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं।

आपको बता दें कि यूक्रेन में स्तिथि इतनी भयावह हो गई है कि लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। इस बीच पोलैंड ने उन सभी यूक्रेन के लोगों को दिलासा दिया है कि वह युद्ध से प्रभावित लोगों को अपने देश में शरण देगा। आपको बता दें कि रूस को छोड़कर यूक्रेन का सीमा मालडोवा, हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से जुड़ा है। इन सभी देशों में यूक्रेनी पलायन कर रहे हैं।

Advertisement

दूसरी तरफ, रूस के आक्रमक रुख को देखते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने एक रेयर कदम उठाते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्यों पर पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही, इन्हें यूक्रेन के ऊपर मास्को के "अकारण और गैरकानूनी" आक्रमण के लिए "सीधे जिम्मेदार" ठहराया है।

ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने कहा कि हम अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों और भागीदारों के साथ यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि रूस यूक्रेन पर आक्रमण के लिए एक गंभीर आर्थिक और कूटनीतिक कीमत चुकाए।"


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: PM Modi, America, US, India-Russia, Russia-Ukrain, International relation, Ukriane Crisis, Poland
OUTLOOK 26 February, 2022
Advertisement