Advertisement
26 June 2017

हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, तो दुनिया को हमारी ताकत का एहसास होता है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “जब हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, तो दुनिया को हमारी ताकत का पता चलता है। विश्व के किसी देश ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई सवाल नहीं उठाया।” उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सिर्फ उसी देश ने सवाल उठाए, जिसको इसे भुगतना पड़ा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर दुनिया चाहती, तो इस मसले को लेकर हमारे बाल नोच लेती। कठघरे में खड़ी कर देती और दुनिया भर में हमारी आलोचना होती, लेकिन भारत के इतने बड़े कदम पर किसी ने एक भी सवाल नहीं उठाया।

अंतरराष्ट्रीय कानून से बंधे हुए हैं

उन्होंने कहा कि भारत ने यह समझा दिया कि हम शांति प्रिय हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून से बंधे हुए हैं। हम वैश्विक व्यवस्था को तहस-नहस नहीं करते हैं, जिसको हमारी कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने कहा कि पहले जब हम दुनिया को आतंकवाद के बारे में समझाते थे, तो समझ में नहीं आता था। अब आतंकवाद ने खुद दुनिया को इसके बारे में समझा दिया है।

Advertisement

भ्रष्टाचार से लोगों को नफरत

मोदी ने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार से लोगों को नफरत हो गई है। उन्होंने कहा, “मेरी सरकार में आज तक भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है। सरकार चलाने के तरीके में भी बदलाव आया है। तकनीक से शासन में पारदर्शिता लाने में कायमाबी मिल रही है।”

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: surgical strikes, world, realizes, strength:, PM Modi, America
OUTLOOK 26 June, 2017
Advertisement