Advertisement
25 March 2018

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, ‘दुनिया भर में भूख से 12 करोड़ से अधिक लोगों के मरने का खतरा’

Demo Pic

दुनियाभर में भूख के कारण मरने के कगार पर पहुंच गए लोगों की संख्या पिछले साल बढ़कर12 करोड़40 लाख हो गई। अगर इन लोगों को जल्द ही भोजन नहीं मिला तो इनकी मौत होने का खतरा है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के प्रमुख डेविड बीसली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग एक- दूसरे कोगोली मारने से भी नहीं कतराते।

उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए कल सुरक्षा परिषद को बताया कि भूख से जूझ रहे तकरीबन तीन करोड़20 लाख लोग चार संघर्षरत देश सोमालिया, यमन, दक्षिण सूडान और उत्तर पूर्व नाइजीरिया में रह रहे हैं। इन देशों को पिछले साल अकाल की स्थिति से बचा लिया गया।

विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक ने कहाकि भूख और संघर्ष के बीच संबंध विध्वंसकारी है। संघर्ष से खाद्य असुरक्षा पैदा होती है और खाद्य असुरक्षा से अस्थिरता तथा तनाव उत्पन्न होता है जिससे हिंसा फैलती है।

Advertisement

बीसली ने कहा कि वैश्विक रूप से लंबे समय से भूखे 81 करोड़ 50 लाख लोगों में से60 फीसदी लोग संघर्षरत इलाकों में रहते हैं और उन्हें यह पता नहीं होता कि अगली बार खाना कहां से मिलेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: UN, warns, 'the risk of death, more than 12 million people, hunger, around the world
OUTLOOK 25 March, 2018
Advertisement