Advertisement
24 August 2021

अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को लाने के लिए गया युक्रेन का विमान हाइजैक, ईरान ले जाया गया; ईरानी सरकार ने किया खंडन

प्रतीकात्मक तस्वीर

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद लगातार दूसरे देशों द्वारा अपने नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। इस बीच लोगों को रेस्क्यू करने के लिए पहुंचा यूक्रेन का एक विमान हाईजैक कर लिया गया है और उसे ईरान ले जाया गया है। यह विमान यूक्रेनी नागरिकों को लेने के लिए अफगानिस्तान पहुंचा था। इस बात की जानकारी यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने मंगलवार को दी है।

ये भी पढ़ें- तालिबान पर लगेंगे प्रतिबंध या मिलेगी मान्यता? आज जी-7 की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

 ये भी पढ़ें- जी-7 की बैठक से पहले तालिबान ने दी अमेरिका को चेतावनी- अगर किया ये काम तो भुगतने होंगे गंभीर नतीजे

Advertisement

टीएएसएस न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने कहा कि यूक्रेन के एक विमान को अज्ञात लोगों ने हाइजैक कर लिया और उसे ईरान ले गए। ये विमान यूक्रेन के नागरिकों को अफ़ग़ानिस्तान से बाहर निकालने पहुंचा था।

वहीं, रूसी मीडिया आउटलेट इंटरफैक्स के मुताबिक कीव ने अफ़ग़ानिस्तान में किसी भी यूक्रेन के विमान का हाईजैक होने से इनकार किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 83 लोगों को काबुल से कीव तक लाया गया है। इनमें 31 यूक्रेनी नागरिक शामिल थे। अफगानिस्तान में अभी भी लगभग 100 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मौजूद हैं, जिनको निकालने की कोशिश लगातार जारी है।

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री के अनुसार हाईजैकर्स हथियारों से लैस थे। हालांकि मंत्री ने इस बात की जानकारी नहीं दि कि विमान को क्या हुा या क्या नहीं हुआ। इस विमान को वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अफगानिस्तान, तालिबान, यूक्रेन प्लेन, येक्रेनी नागरिक, अफगानिस्तान से प्लेन हाईजैक, Afghanistan, Taliban, Ukraine plane, Yekrenian citizens, plane hijacks from Afghanistan
OUTLOOK 24 August, 2021
Advertisement