Advertisement
06 May 2020

दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 37 लाख से ज्यादा, अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोगों की मौत

एपी

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या ढाई लाख के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में 81,246 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 5,787 का इजाफा हो गया। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 37 लाख 27 हजार 894 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 58 हजार 342 की मौत हो चुकी है। वहीं, 12 लाख 42 हजार 407 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 72 हजार को पार कर 72, 271 पहुंच गई है और 12 लाख 37 हजार 633 लोग संक्रमित हैं।

अमेरिका में 24 घंटे में 2,333 लोगों की मौत

कोरोना महामारी की वजह से अमेरिका में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटे में 2,333 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें

दुनियाभर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और करीब एक चौथाई मौतें भी अमेरिका में हुई हैं। अमेरिका के बाद स्पेन कोविड-19 से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है, जहां 25,613 लोगों की मौत के साथ कुल 2,50,561 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मौतों के मामले में यूके दूसरे और इटली तीसरे नंबर पर है। यूके में अब तक 29,427 मौत हो चुकी है, जबकि कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,94,990 है। इसके बाद फ्रांस, जर्मनी, टर्की, ईरान, चीन, रूस, ब्राजील, कनाडा जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

देश

मरीजों की संख्या

मौत

अमेरिका

12,37,633

72,271

स्पेन

2,50,561

25,613

इटली

2,13,013

29,315

यूके

1,94,990

29,427

फ्रांस

1,70,551

25,531

जर्मनी

1,67,007

6,993

रूस

1,55,370

1,451

टर्की

1,29,491

3,520

ब्राजील

1,15,455

7,938

ईरान

99,970

6,340

चीन

82,883

4,633


वहीं, जर्मनी, रूस, ब्राजील समेत नौ देश ऐसे हैं, जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। पांच देश (अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन) ऐसे हैं, जहां 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 72 हजार के करीब पहुंच गया है। चीन टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: number of corona patients, worldwide, more than 37 lakhs, more than 2.5 lakh, people, died
OUTLOOK 06 May, 2020
Advertisement