03 November 2020
तुर्की में भूकंप में मरने वालों की संख्या 102 पहुंची, 1000 से अधिक घायल
तुर्की में आये भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 102 हो गयी है और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके पहले अधिकारियों ने बताया था कि भूकंप में 100 लोग मारे गए हैं।
एजेंसी ने बताया नवीनतम डाटा के अनुसार भूकंप में 102 लोग मारे गए हैं और 1026 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 143 लोगाें का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
Advertisement
गौरतलब है कि तुर्की में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था।