Advertisement
01 March 2022

फेसबुक की कंपनी मेटा का बड़ा कदम, रूस की सरकारी मीडिया के खिलाफ की ये कार्रवाई

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इसके मद्देनजर अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगा दी है। वहीं अब फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने बड़ा फैसला लिया है। मेटा रूसी मीडिया आरटी और स्पूतनिक को यूरोपीय यूनियन में ब्लॉक करेगी। इस बात की जानकारी मंगलवार को कंपनी के ग्लोबल अफेयर हेड निक क्लेग ने दी है।

जानकारी के अनुसार मेटा अपने सभी प्लेटफॉर्म पर रूस की सरकारी मीडिया आउटलेट आरटी और स्पूतनिक पर रोक लगाएगी। निक क्लेग ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया कि कंपनी को यूरोपीय संघ और कई सरकार से अनुरोध आया है।

सरकारों ने मेटा से रूस के सरकारी मीडिया प्लेटफॉर्म्स के संबंध में कदम उठाने की बात कही है। क्लेग ने कहा है कि मेटा इस समस्या पर लगातार सरकारों से साथ मिलकर काम कर रही है।

Advertisement

उन्होंने ट्वीट किया, "हमें रूसी राज्य नियंत्रित मीडिया के संबंध में और कदम उठाने के लिए कई सरकारों और यूरोपीय संघ से अनुरोध प्राप्त हुए हैं। वर्तमान स्थिति की असाधारण प्रकृति को देखते हुए, हम इस समय पूरे ईयू में आरटी और स्पुतनिक तक पहुंच प्रतिबंधित कर देंगे।"

गौरतलब है कि यूरोपीय यूनियन ने रविवार को रूस के सरकारी मीडिया नेटवर्क आरटी और स्पुतनिक पर पाबंदी लगाने की बात कही थी।

वहीं मेटा के अलावा यूट्यूब और गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने भी रूस की सरकारी मीडिया के विरुद्ध कई कदम उठाए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मेटा, फेसबुक, रूस, रूस यूक्रेन युद्ध, meta, facebook, russia, russia ukraine war
OUTLOOK 01 March, 2022
Advertisement