Advertisement
12 January 2017

सिख बना रहे अमेरिकी सेना में शामिल होने का मन

इस अधिनियम में धार्मिक कारणों के चलते पगड़ी पहनने और दाढ़ी रखने वाले लोगों को सेना में शामिल करने की बात कही गई है। अमेरिकी सेना ने वहां सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों को सक्षम बनाने के लिए पिछले सप्ताह ही धार्मिक स्वतंत्रता पर एक नया अधिनियम जारी किया था जिससे दाढ़ी रखने, पगड़ी, हिजाब पहनने वाले लोगों को सेना में शामिल किया जाए।

 

नए अधिनियम में इन्हें ब्रिगेड-स्तर तक मंजूरी दी गई है। पूर्व में यह सचिव स्तर तक ही सीमित था। गुरू गोबिंद सिंह फाउंडेशन के सचिव राजवंत सिंह ने कहा,  अमेरिका में यह सिखों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। अमेरिकी सेना की इस घोषणा के बाद जश्न मनाने के लिए इन्होंने ही एक समारोह का आयोजन किया था।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अब सिख अमेरिकी सेना में शामिल होने का मन बना रहे हैं। सिंह ने कहा,  हम राष्ट्रपति बराक ओबामा और सेना के सचिव एरिक फैनिंग के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने सुनिश्चित किया कि धर्म से जुड़ी चीजों पर प्रतिबंध हटाया जाए। सिख उत्साहित हैं और ऐसे कई युवा लोग हैं जो सेना में अपनी सेवा देना चाहते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, धार्मिक स्वतंत्रता, अधिनियम, संख्या, सिख
OUTLOOK 12 January, 2017
Advertisement