Advertisement
29 June 2015

पाक में लू से 26 और मरे, कुल संख्या 1300

गूगल

 

 

मौसम के जानकारों ने पूर्वानुमान लगाया है कि कराची में अगले कुछ दिन में तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है। पिछले सप्ताह शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक गया था। सिंध के स्वास्थ्य मंत्री जाम महताब ने पुष्टि की है कि सिंध प्रांत में लू से हुईं करीब 1300 मौतों में से करीब 35 प्रतिशत महिलाएं हैं। महताब ने कहा कि मरने वालों में करीब 25 प्रतिशत बेघर लोग हैं जबकि कुछ सड़कों पर रहने वाले नशे के आदी लोग हैं।

Advertisement

 

पाकिस्तान में पिछले दो सप्ताह में लू ने जमकर कहर बरपाया। पाकिस्तान में वर्ष 1981 के बाद से पहली बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित कराची शहर में बिजली कटौती के कारण सरकार को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

रमजान में बिना पंखे, पानी की किल्लत और बिजली गुल रहने के कारण भी लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र विश्व मौसम विज्ञान संगठन में एशिया के लिए इस्लामाबाद स्थित विशेष सलाहकार कमर उज जमान चौधरी ने कहा कि विश्व भर में ऐसी स्थितियां पैदा होती रहती हैं। हमें अपने आप को तैयार रखने और उचित रणनीति बनाने की जरूरत है। दोषारोपण के बजाय यह समय सीखने का है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पाकिस्तान, कराची, लू, pakistan, karachi, heat stroke
OUTLOOK 29 June, 2015
Advertisement