Advertisement
05 March 2022

"यूक्रेन गिरेगा तो पूरा यूरोप गिर जाएगा": रूसी हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

AP/PTI

यूरोप के प्रमुख शहरों में हज़ारों प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यदि उनका देश युद्ध में रूस के हाथों 'गिर' गया, तो यूरोप का पूरा महाद्वीप 'गिर' जाएगा। बता दें कि शुक्रवार की रात, यूक्रेन पर चल रहे रूसी सैन्य हमले के विरोध में वियना, त्बिलिसी, प्राग, फ्रैंकफर्ट, विनियस, लियोन और ब्रातिस्लावा में विरोध प्रदर्शन हुए।

वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा, "चुप मत रहें। सड़कों पर बाहर आएं और यूक्रेन का समर्थन करें।" उन्होंने आगे कहा कि हमारी स्वतंत्रता का समर्थन करें। यह न केवल रूसी सैनिकों पर जीत होगी, यह अंधेरे पर प्रकाश की जीत होगी, बुराई पर अच्छाई की जीत होगी।

उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि अगर यूक्रेन लड़खड़ाता है, तो यूरोप लड़खड़ा जाएगा। अगर यूक्रेन गिरता है, तो यूरोप गिर जाएगा। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम जीतते हैं तो यह लोकतंत्र की बड़ी जीत होगी।

Advertisement

इससे पहले शुक्रवार को कीव में अपने कार्यालय से कथित तौर पर एक अन्य वीडियो संदेश में, राष्ट्रपति ने नाटो नेताओं की यूक्रेन पर नो-फ्लाई ज़ोन स्थापित करने में विफल रहने के लिए निंदा की। उन्होंने आगे कहा कि युद्ध में जितने भी लोग मरते हैं, वे भी आपकी वजह से ही मरेंगे। अपनी कमजोरी के कारण, अपने वियोग के कारण।

आपको बता दें कि 24 फरवरी को रूस का आक्रमण शुरू हुआ था। रूस को दवाब देते हुए यूक्रेनी सेना ने मास्को के खिलाफ कड़ा प्रतिरोध जारी रखा है। हालांकि, रूसी सैनिकों ने शुक्रवार को यूरोप के सबसे बड़े ज़ापोरिज्ज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा कर लिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: President Zelensky, Ukraine, NATO, Europe Union, Russia-Ukraine, Ukraine Crisis
OUTLOOK 05 March, 2022
Advertisement