Advertisement
15 March 2022

रुस-यूक्रेन जंगः अमेरिकी प्रतिबंधों पर पुतिन का पलटवार; बाइडेन, हिलेरी क्लिंटन, एंटनी ब्लिंकन समेत कई नेताओं-अफसरों को किया बैन

FILE PHOTO

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी प्रतिबंधों पर पुतिन ने पलटवार किया है। रूस की तरफ से राष्ट्रपति जो बाइडेन, हिलेरी क्लिंटन विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन समेत कई अमेरिकी अधिकारिके खिलाफ कई पाबंदियां लगा दी गई हैं। साथ ही रूस ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भी प्रतिबंध लगाया है।

इस समय दूसरे देशों द्वारा लगाई जा रही पाबंदियां सबसे बड़ा मुद्दा है। अमेरिका, कनाडा से लेकर ब्रिटेन तक, कई देशों ने रूस के कई प्रतिंबंध लगा दिए हैं। साथ ही कई दिग्गज कंपनियों ने भी रूस में कारोबार बंद करने का फैसला लिया है। इन प्रतिबंधों का जवाब रूस ने भी प्रतिबंधों से ही दिया है. उसकी तरफ से सीधे राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है।

खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी कह चुके हैं कि पुतिन की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था बुरी तरह बर्बाद हो गई है और वे खुद आइसोलेट हो चुके हैं। ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को ही रूस को ‘हाई-एंड’ लक्जरी सामान के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के साथ वोदका जैसे प्रमुख रूसी उत्पादों पर नया आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। ब्रिटेन ने रूस और बेलारूस के 370 व्यक्तियों को भी प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा सूची में पुतिन के सहयोगी, सरकार के प्रवक्ता और प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव शामिल हैं।

Advertisement

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो में ना शामिल होने वाली बात जरूर कह दी है, लेकिन उनके तेवर नरम नहीं पड़े हैं। उनकी सेना अभी भी रूस का डटकर मुकाबला कर रही है। खुद जेलेंस्की कह चुके हैं कि वे अंत तक हार नहीं मानने वाले हैं और रूस को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इसी वजह से 20 दिन बाद भी रूस राजधानी कीव पर अपना कब्जा नहीं जमा पाया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 15 March, 2022
Advertisement