Advertisement
01 March 2022

राष्ट्रपति जेलेंस्की की अर्जी को यूरोपियन यूनियन संसद ने दी मंजूरी, EU में शामिल होगा यूक्रेन

AP/PTI

यूक्रेन और रूस में जंग के बीच यूरोपियन यूनियन (ईयू) की संसद ने यूक्रेन की अर्जी को मंजूर कर लिया है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ में यूक्रेन को सदस्य बनाने के लिए सोमवार को अर्जी दी थी।

इससे पहले जेलेंस्की ने यूरोपीय यूनिटन की संसद को संबोधित करते हुए कहा, "हम यूरोप का समान सदस्य बनने के लिए भी लड़ रहे हैं।" जेलेंस्की ने कहा, "मेरा मानना है कि आज हम हर किसी को दिखा रहे हैं कि हम क्या हैं ... हमने साबित कर दिया है कि कम से कम, हम आपके जैसे ही है।" उन्होंने कहा, " यूरोपीय संघ के बिना यूक्रेन अकेला होने जा रहा है। साबित करें कि आप हमारे साथ हैं और हमें नहीं होने देंगे।"

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय संसद में अपने संबोधन के बाद एक स्टैंडिंग ओवेशन प्राप्त किया, उन्होंने कहा, "हम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं, इस तथ्य के बावजूद कि हमारे सभी शहर अब अवरुद्ध हैं। कोई भी हमें तोड़ने वाला नहीं है, हम मजबूत हैं , हम यूक्रेनियन हैं।" 'उन्होंने कहा कि कोई हमें तोड़ नहीं सकता, हम अपनी जमीन के लिए लड़ते रहेंगे.।'

Advertisement

ज़ेलेंस्की ने खारकीव में रूसी के हमले को युद्ध अपराध बताया.। उन्होंने कहा कि खारकीव पर हमला आतंकी हमला है और रूस आतंकी देश है। बता दें कि  यूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी को हमला कर दिया और इस पूर्वी यूरोपीय देश में भारी तबाही मची है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: EU, parliament, Jelenski, Ukraine, Russia
OUTLOOK 01 March, 2022
Advertisement