Advertisement
12 March 2022

जंग के बीच रूस ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को लेकर नासा को दी धमकी, कहा- प्रतिबंध नहीं हटाए तो हो सकता है ‘बड़ा’ नुकसान

FILE PHOTO

रूस और यूक्रेन के युद्ध की आग अब अंतरिक्ष स्‍पेस स्‍टेशन तक पहुंच गई है। रूस लगातार अपने ऊपर लगे कड़े प्रतिबंधों को लेकर न सिर्फ आगाह कर रहा है बल्कि वो अब धमकी तक देने लगा है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने नासा और अन्य अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक पत्र भेजकर मॉस्को पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है। साथ ही रूसी स्पेस एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगर प्रतिबंध हटाए नहीं गए तो अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के क्रैश होने का कारण बन सकते हैं।

इसी कड़ी में रूस ने धमकी दी है कि उसके खिलाफ लगे पश्चिमी देशों और अमेरिका के प्रतिबंध अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकते हैं। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने चेतावनी दी, दंडात्मक उपायों को उठाने का आह्वान किया है।

रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने टेलीग्राम पर लिखा कि इससे 500 टन वजनी ढांचा समुद्र या जमीन पर क्रैश हो सकता है। रोगोज़िन लगातार सोशल मीडिया पर यूक्रेन में जंग लड़ रही रूसी सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते रहते हैं। उन्होंने लिखा, 'रूसी हिस्सा यह सुनिश्चित करता है कि स्टेशन अपने ऑर्बिट में बना रहे और यह अंतरिक्ष के मलबे से बचा रहे।' उन्होंने एक नक्शा जारी करते हुए उन संभावित जगहों के बारे में बताया जहां आईएसएस क्रैश हो सकता है। इसके रूस पर गिरने की संभावना नहीं है। बता देंक  नासा के चार अंतरिक्ष यात्री, दो रूसी अंतरिक्ष यात्री और एक यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री इस समय अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 12 March, 2022
Advertisement