Advertisement
14 November 2015

आतंक के मंजर में बदली पेरिस की रंगीन शाम

गूगल

पूर्वी पेरिस में खचाखच भरे बाताक्लान कंसर्ट हॉल में अमेरिकी रॉक बैंड इगल्स ऑफ डेथ मेटल की प्रस्तुति को सुनने के लिए जुटे लोगों के हुजूम पर हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने फ्रांस इन्फो रेडियो को बताया कि जब आतंकवादियों ने हत्या को अंजाम देना और लोगों को बंधक बनाना शुरू किया तो उसने उन्हें अल्लाहू अकबर का नारा लगाते सुना।

शहर की पुलिस के प्रमुख मिशेल कैदत ने बताया, हमलावरों के पास आत्मघाती बेल्ट भी थी, जिसमें उन्होंने विस्फोट कर दिया। शुक्रवार रात बेहद व्यस्त रहने वाले बेले इक्विप बार में करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने फ्रेंच रेडियो को बताया कि वहां हर जगह खून ही खून फैला था। ऐसे पलों में आप खुद को बहुत अकेला महसूस करते हैं।

पेरिस के वकील फ्रांस्वा मोलीं ने बताया कि शुरू में 18 लोगों के मरने की सूचना मिली और शवों को सफेद चादर से ढंक दिया गया। पुलिस यूनियन के एक अधिकारी जॉर्ज गूपिल ने बताया कि स्टेडियम के प्रवेश द्वार और मैकडोनाल्ड के पास दो आत्मघाती हमले और एक बम विस्फोट किए गए, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। सबसे पहले स्टेडियम में विस्फोट होते देखा गया। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को तुरंत स्टेडियम से बाहर निकाला गया और इसके तुरंत बाद आपातकाल की घोषणा कर दी गई। फ्रांस की मीडिया ने इन हमलों को गृहयुद्ध की संज्ञा दी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पेरिस, आतंकी हमला, गोलीबारी, कंसर्ट हाल, आत्मघाती हमलावर, जनसंहार, फ्रांस्वा ओलांद
OUTLOOK 14 November, 2015
Advertisement